{"_id":"6391ab75d3719130e1798851","slug":"delhi-decomposed-body-of-woman-found-in-suitcase-in-punjabi-bagh-not-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पंजाबी बाग में सूटकेस में मिला महिला का सड़ा-गला शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पंजाबी बाग में सूटकेस में मिला महिला का सड़ा-गला शव, नहीं हुई शिनाख्त
Thu, 08 Dec 2022 02:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Dec 2022 02:46 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार को बहुत ज्यादा बदबू आने पर एक राहगीर को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में एक सूटकेस में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सूटकेस एक नाले में मिला था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार को बहुत ज्यादा बदबू आने पर एक राहगीर को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा कि मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। हालांकि यह किसी युवती का शव है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त होने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं और पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में हत्या, सबूत छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।