फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi declares five days as dry day; liquor shops to remain closed

Delhi NCR News: दिल्ली में 5 दिन ड्राई डे घोषित, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
होटलों में मेहमानों को मिलेगी सर्विस, नियम तोड़ने पर कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 2026 के लिए ड्राई डे की नई सूची जारी कर दी है। इसके तहत राजधानी में पांच दिन शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। होटलों में मेहमानों को सर्विस मिलेगी।



आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक 1 मई बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बकरीद, 26 जून मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 4 सितंबर जन्माष्टमी को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इन दिनों सभी प्रमुख लाइसेंसधारी दुकानों जैसे एल-1 से एल-35 तक बंद रखना होगा। हालांकि कुछ खास श्रेणी के लाइसेंसधारियों के लिए केवल 15 अगस्त को ड्राई डे लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि इन दिनों किसी तरह की बिक्री या सप्लाई नहीं की जा सकेगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। एक अहम छूट भी दी गई है। जिन होटलों के पास एल-15 और 15एफ लाइसेंस है, वहां ठहरे हुए मेहमानों को शराब परोसी जा सकेगी। आबकारी विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों को आदेश अपने प्रतिष्ठानों पर चस्पा करने और ड्राई डे के दिन दुकानें पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed