फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Day celebrated at the Statue of Unity

Delhi NCR News: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर मनाया गया दिल्ली दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
भारत पर्व में दिल्ली की कला, संस्कृति और परंपरा क बिखरी चमक
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष और पर्यटन मंत्री ने बढ़ाया कलाकारों का हौसला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुजरात के एकता नगर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर भारत पर्व में दिल्ली दिवस मनाया गया। इसमें राजधानी की संस्कृति, कला और परंपरा की चमक देशभर ने देखी। इसमें दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी शामिल रहे, उन्होंने दिल्ली के कलाकारों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

दिल्ली दिवस के मौके पर दिल्ली से गए 65 कलाकारों ने संगीत, नृत्य, लोककला और नाट्य प्रस्तुतियों से राजधानी की जीवंत सांस्कृतिक पहचान पेश किया। दर्शकों ने दिल्ली की झांकी और प्रस्तुतियों को खूब पसंद किया। ये आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन



एकता कोई विरासत नहीं, निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है : गुप्ता
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एकता कोई दी हुई चीज नहीं, यह संवेदना और साझा उत्सव से हर दिन निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का स्थल हमें याद दिलाता है कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता ने भारत को जोड़ा और आज भारत पर्व उसी एकता की भावना को सजीव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली देश का दिल और एकता का प्रतीक : मिश्रा

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि भारत पर्व केवल संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि यह एकता, गर्व और पहचान का प्रतीक है। दिल्ली के कलाकारों ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जैसे ऐतिहासिक स्थल पर अपनी प्रस्तुतियों से यह साबित किया कि राजधानी की सांस्कृतिक शक्ति पूरे देश को जोड़ने वाली कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed