फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi dallupura village woman stabbed dozen times to death police and family suspect of sexual assault before murder as she was found bare body

दिल्ली: 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, गला रेतने के बाद पेट और छाती पर किए 25 से अधिक वार

Mon, 14 Jun 2021 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jun 2021 04:29 PM IST
सार

आरोपी ने महिला के गले को दरांती से रेतने के अलावा उनके पेट पर चाकू से 25 से अधिक वार किए। महिला का पूरा पेट फाड़ दिया गया। इसके बाद भी दरिंदे के सिर से खून नहीं उतरा तो उसने महिला के दोनों पैर भी काटने के प्रयास किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Delhi dallupura village woman stabbed dozen times to death police and family suspect of sexual assault before murder as she was found bare body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में रविवार इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा गांव में एक वहशी दरिंदे ने 66 साल की एक बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला के गले को दरांती से रेतने के अलावा उनके पेट पर चाकू से 25 से अधिक वार किए। महिला का पूरा पेट फाड़ दिया गया। इसके बाद भी दरिंदे के सिर से खून नहीं उतरा तो उसने महिला के दोनों पैर भी काटने के प्रयास किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला का बेटा दोपहर के समय घर पहुंचा तो उसने कमरे में मां को निवस्त्र खून से लथपथ पाया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद पुलिस ने चंद ही घंटों में सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान विपिन (30) के रूप में हुई है। वारदात के समय वह नशे में था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और दरांती बरामद कर ली है। सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली महिला अपने बेटे और पोते के साथ दल्लूपुरा गांव में किराए के मकान में रहती थी। महिला का 32 वर्षीय बेटा नोएडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है, जबकि पोता यहीं पास के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। महिला का बड़ा बेटा गांव में ही रहता है। मृतका घर के पास ही सब्जी बेचती थी। पोता और कभी-कभार बेटा भी मां की मदद करते थे। रविवार सुबह बेटा अपनी ड्यूटी पर नोएडा चला गया। बुजुर्ग महिला व उसका पोता सब्जी की दुकान पर मौजूद थे।
 

दोपहर करीब करीब 12.00 बजे महिला अपने पोते से घर जाकर खाना बनाने की बात कर चली गई। इस बीच दोपहर करीब 2.00 बजे बुजुर्ग का बेटा घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मां नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। बेटे ने शोर मचा दिया, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने महिला का दरांती से गला रेतने के बाद चाकू से उसक पेट और छाती पर ताबड़तोड़ वार किए हुए थे।

महिला का पूरा पेट फाड़ने के साथ आरोपी ने उसके पैरों पर भी दरांती से वारकर उनको काटने का प्रयास किया था। हालात को देखकर मौके पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी बुलाया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने छानबीन के चंद ही घंटों बाद आरोपी को दल्लूपुरा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पता चला है कि वारदात के समय आरोपी नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को शव परिवार के हवाले कर दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

1.10 से 1.30 बजे के बीच हुई हत्या, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया आरोपी
हत्याकांड का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया। एक टीम ने घर के आसपास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक महिला के घर में घुसता हुआ और निकलता हुआ दिखाई दिया। दोपहर करीब 1.10 बजे आरोपी महिला के घर में दाखिल हुआ। इसके बाद करीब 20 मिनट बाद 1.30 बजे वह खून से लथपथ निकलता हुआ दिखा। तीन से चार जगह आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। जांच के बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार की टीम ने छानबीन के बाद चंद ही घंटों में आरोपी विपिन को गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया है। आरोपी ने इतनी बेरहमी से महिला की हत्या क्यों की, पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

महिला के बेटे को अब जान का खतरा, दबंग है आरोपी परिवार
दल्लूपुरा गांव में ज्यादातर लोगों का प्रमुख कार्य किराए पर प्रॉपर्टी देने का है। ज्यादातर परिवार दबंग हैं। महिला के बेटे ने बताया कि वह अपनी मां के साथ पिछले करीब 20 साल से दल्लूपुरा गांव में मकान बदल-बदल कर रह रहा था। विपिन का परिवार काफी दबंग है। हत्याकांड के बाद से ही गांव के कुछ लोगों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बना दिया है। दबी जुबान में बेटे ने यहां तक कहा कि कुछ लोगों ने उससे यहां तक भी कहा है कि यदि वह गांव वालों का सपोर्ट नहीं करेगा तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। गांव के बाकी लोग भी विपिन का ही समर्थन कर रहे हैं। अब महिला के बेटे को अपनी और परिवार की जान की चिंता सता रही है। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

नशे की आदत और गलत हरकतों की वजह से आरोपी की पत्नी भी छोड़कर चली गई
पुलिस के मुताबिक आरोपी विपिन परिवार के साथ दल्लूपुरा में रहता है। इसके परिवार में पिता नवल सिंह व अन्य सदस्य हैं। मोटा किराया आने के अलावा विपिन दूध की डेयरी भी चलाता है। गांव के ही एक शख्स ने बताया कि विपिन को नशा करने के अलावा और दूसरे शौक भी हैं। विपिन की मृतक महिला के घर के पास ही डेयरी है। विपिन की गलत हरकतों की वजह से उसकी पत्नी भी करीब एक साल पूर्व उसे छोड़कर चली गई है। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में आरोपी महिला के घर में घुसा और उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो विपिन घबराया हुआ महिला के घर से निकलकर जाता हुआ दिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed