फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cut off schedule released first cut off on 12 October

डीयू में दाखिले की दौड़ 12 अक्तूबर सेः कट ऑफ शेड्यूल जारी, नया सत्र 18 नवंबर से

Sat, 26 Sep 2020 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Sep 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi cut off schedule released first cut off on 12 October
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूजी कोर्सेज में दाखिले की दौड़ 12 अक्टूबर से शुरू होगी। डीयू ने शुक्रवार रात दाखिले के लिए कट ऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिले के लिए कुल पांच कट ऑफ जारी होंगी, जबकि एक स्पेशल कट ऑफ जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


पहली कट ऑफ के दाखिले 12 अक्टूबर से शुरू होंगे और इसके आधार पर 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दाखिला लिया जा सकेगा। डीयू में नया सेशन 18 नवंबर से शुरू होगा। इस बार दाखिले पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। 
विज्ञापन


पहली कट ऑफ के आधार पर छात्र 16 अक्टूबर तक फीस भर सकेंगे। दूसरी कट ऑफ 19 अक्टूबर को जारी होगी और उसके दाखिले 19, 20 और 21 अक्टूबर को होंगे। तीसरी कट ऑफ 26 से 28 अक्टूबर तक और चौथी कट ऑफ 2 नवंबर को आएगी और इसके दाखिले 2, 3 और 4 नवंबर को होंगे। पाँचवी कट ऑफ के दाखिले 09 नवंबर से 11 नवंबर तक होंगे। अंत में सीटें बचने पर एक स्पेशल कट ऑफ निकाली जायेगी, जिसके दाखिले 18 नवंबर से 20 नवंबर तक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीँ यूजी के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए पहली मेरिट लिस्ट के लिए दाखिले 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिले 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक और तीसरी मेरिट लिस्ट पर 02 नवंबर से 04 नवंबर तक दाखिले होंगे। 


वही पीजी के प्रवेश परीक्षा आधारित और मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए पहली सूची के लिए दाखिले 26 से 28 अक्टूबर तक होंगे। जबकि दूसरी लिस्ट 02 नवंबर से 04 नवंबर तक और तीसरी लिस्ट पर दाखिले 09 से 11 नवंबर तक होंगे। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण इस बार दाखिले पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। छात्रों को दाखिले के लिए कॉलेज नही जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed