फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Six arrested for cheating more than 500 US citizens

Delhi Crime: 500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने का मामला, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 07:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 07:05 AM IST
सार

कॉल सेंटर कई महीनों से चल रहा था और आरोपी 500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर चुके हैं। इनके कब्जे से सात लाख रुपये नकद व सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi Crime Six arrested for cheating more than 500 US citizens
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में बैठकर 500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉल सेंटर चलाकर देश-विदेश की कंपनियों के नाम पर अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर रहे थे। गिरोह के सदस्य लैपटॉप व डेस्कटॉप पर पॉप अप सॉफ्टवेयर भेजकर सिस्टम को हैक करने के बाद उसे ठीक कराने के नाम पर ठगी करते थे। इनके कब्जे से सात लाख रुपये नकद व सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

 
अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की चाणक्यपुरी स्थित आईएससी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिमी विहार एरिया में एक कॉल सेंटर चल रहा है। ये गिरोह बड़े स्तर पर अमेरिकी लोगों के साथ ठगी कर रहा है। अपराध शाखा की टीम ने पश्चिमी विहार में स्थित कॉल सेंटर में दबिश दी। वहां लोग अमेरिकी नागरिकों को ठगने में लगे हुए थे। पुलिस ने कॉल सेंटर से कॉल सेंटर संचालक अभिषेक छावड़ा (31), राहुल गुप्ता (24), पुष्कर राज (23), आदित्य धनकार (24), अर्पित चौधरी (23) और आशीष कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि अभिषेक छाबड़ा ने अपने साथी मिक्की के साथ ये फर्जी कॉल सेंटर खोला हुआ था, जबकि गिरफ्तार अन्य आरोपी सेंटर में टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे। इनको कमीशन पर रखा हुआ था। पूछताछ में पता लगा कि कॉल सेंटर कई महीनों से चल रहा था और ये 500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकों के साथ ऐसे कर रहे थे ठगी
आरोपी अमेरिकन लोगों के लैपटॉप व डेस्कटॉप पर पहले पॉप अप सॉफ्टवयर भेजते थे। इसके बाद लैपटॉप व डेस्कटॉपर की स्क्रीन पर हैक व एरर आने का मैसेज दिखता था। ये पीड़ित को एक टॉल फ्री नंबर देते थे और कॉल कर लोगों को माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर बनकर उनकी समस्या को ठीक करने का झांसा देते थे। ये पीड़ित से विभिन्न कंपनियों का गिफ्ट वाउचर खरीदवाते थे। इसके बाद ये पीड़ित से वाउचर का नंबर पूछ लेते थे। ये बाद में वाउचर को कैश करा लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विदेशी नागरिकों को इसलिए ठगते थे, ताकि वह पुलिस में शिकायत न कर पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed