{"_id":"6a763c85891ed5385605b6cf","slug":"delhi-crime-robbers-yield-to-58-year-old-businessman-s-courage-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: 58 साल के कारोबारी की हिम्मत के आगे झुके लुटेरे, महज चार घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: 58 साल के कारोबारी की हिम्मत के आगे झुके लुटेरे, महज चार घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे बदमाश
Sat, 08 Aug 2026 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:44 AM IST
सार
शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए वारदात के चार घंटे भीतर ही दो घोषित बदमाश समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नबी करीम इलाके में खरीदारी करने आए 58 साल के कारोबारी तैयब अली से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। कारोबारी ने बदमाशों का जमकर मुकाबला किया और हाथापाई में हजारों रुपये सड़क पर गिर गए। अपने को घिरता देख बदमाश ढाई हजार रुपये लूटकर भाग गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए वारदात के चार घंटे भीतर ही दो घोषित बदमाश समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 15 सौ रुपये और खरीदारी की पर्ची बरामद की। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब छह बजे नबी करीम थाने में लूट की जानकारी मिली। पुलिस टीम नीम वाला चौक पहुंची। वहां कारोबारी तैयब अली और उनका बेटे मिले। कारोबारी ने बताया कि वह न्यू सीलमपुर से अपने कारोबार के लिए बैग बनाने का सामान खरीदने नबी करीम आए थे। वह घर से करीब 45-46 हजार रुपये लेकर आए थे। एक दुकान से 35 सौ रुपये का सामान खरीदा और बाकी रकम व खरीदारी की पर्ची अपनी पैंट की जेब में रख ली।
विज्ञापन
नीम वाला चौक के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश उनके जेब से पैसे निकालने लगे। विरोध पर बदमाशों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और साढ़े 42 हजार रुपये लेकर भागने लगे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया। हाथापाई के दौरान पैसे सड़क पर गिर गए। बदमाश ढाई हजार रुपये और खरीदारी की पर्ची लेकर भाग गए। पुलिस ने लूटपाट का केस किया।
विज्ञापन
जांच में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और मुखबिरों के जरिए बदमाशों की पहचान कर ली। पुलिस ने नबी करीम और आसपास के इलाकों में लगातार दबिश देकर सदर बाजार निवासी बादल (24), दिनेश (23) और नबी करीम निवासी संजू (27) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बादल और संजू नबी करीम थाने के घोषित बदमाश हैं। दोनों पर लूट, झपटमारी और चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।