{"_id":"5d8727e48ebc3e01767f4e16","slug":"delhi-crime-news-woman-allegedly-killed-by-landlord-over-suspiction-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चोरी के शक में महिला की हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चोरी के शक में महिला की हत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
Sun, 22 Sep 2019 01:21 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली के महरौली इलाके में किराए के मकान में रह रही एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर है कि शनिवार को महरौली निवासी मंजू गोयल की उसके ही मकान मालिक ने हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि चोरी के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा। पुलिस ने जानकारी दी कि केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मकान मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।