फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News minor had killed a youth in Narela

Delhi Crime: नरेला में नाबालिग ने की थी युवक की हत्या, 10 हजार रुपये के लिए मार डाला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Tue, 01 Jul 2025 05:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Jul 2025 05:01 AM IST
सार

नाबालिग ने बताया कि सुनील मंडल को वह पहले से जानता था। सुनील शादी समारोह में बचा हुआ खाना लाता था और फिर उसे खिलाता था। सुनील ने बताया कि शनिवार की रात काम से लौटते समय उसके पास दस हजार रुपये होंगे। उसने 10 हजार रुपये लूटने की योजना बनाई।

विज्ञापन
Delhi Crime News minor had killed a youth in Narela
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 28 जून की रात सुनील मंडल की हत्या लूटपाट के इरादे से नाबालिग ने की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे जांचने के बाद वारदात के छह घंटे बाद 15 साल के नाबालिग को पकड़ा है। उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तवा, चाकू के साथ 15 साै रुपये और दो फोन भी बरामद किए हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। उसे जुवेनाइल अदालत में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को होलंबी कला में हत्या की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से खून से सने सामान, एक सिम कार्ड और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन सहित कई साक्ष्य जब्त किए। शिकायतकर्ता लल्लू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। लल्लू ने बताया कि सुनील मंडल विवाह समारोहों में खाने पीने का इंतजाम करता था। उसने 29 जून की सुबह उसे काम के लिए बुलाया था, वहां पहुंचने पर उसने सुनील को मृत अवस्था में देखा। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि 28 जून की रात 10:30 बजे एक लड़का मृतक के साथ घर में घुसा था और बाद में उसे करीब 1:33 बजे बाहर निकलते देखा गया। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि सुनील के सोने के बाद उसने तवे से उसके सिर पर हमला किया। फिर चाकू से गला रेतने के बाद 15 सौ रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर भाग गया।  
विज्ञापन


10 हजार रुपये के लिए की हत्या
नाबालिग ने बताया कि सुनील मंडल को वह पहले से जानता था। सुनील शादी समारोह में बचा हुआ खाना लाता था और फिर उसे खिलाता था। सुनील ने बताया कि शनिवार की रात काम से लौटते समय उसके पास दस हजार रुपये होंगे। उसने 10 हजार रुपये लूटने की योजना बनाई। साजिश के तहत वह उसके घर गया। सुनील के सोने के बाद नाबालिग ने उसकी हत्या कर दी। 10 हजार उसके पास नहीं मिले तो जो रकम मिली वह लेकर भाग गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुनील ने पैसे वेटरों को दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed