फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime News attack on property dealer's office

Delhi Crime: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर हमला, डंडे से पिटाई के बाद उसके दोस्त को चाकू से गोदा

Sun, 20 Apr 2025 07:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 20 Apr 2025 07:40 AM IST
सार

23 साल के दीपक सिंह का कमरुद्दीन नगर में बजरंग प्रॉपर्टीज और फाइनेंस का कार्यालय है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि 16 अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठकर बातचीत कर रहे थे। रात करीब 7.30 बजे दो बाइक पर सवार कुछ युवक कार्यालय पर पहुंचे।

विज्ञापन
Delhi Crime News attack on property dealer's office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई इलाके में लाठी डंडे और चाकू से लैस हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर हमला कर दिया। प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से पिटाई के बाद उसके दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावर कार्यालय में तोड़फोड़ कर भाग गए। चाकू लगने से घायल युवक को पास के अस्पताल ने भर्ती कराया गया जहां से उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


23 साल के दीपक सिंह का कमरुद्दीन नगर में बजरंग प्रॉपर्टीज और फाइनेंस का कार्यालय है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि 16 अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठकर बातचीत कर रहे थे। रात करीब 7.30 बजे दो बाइक पर सवार कुछ युवक कार्यालय पर पहुंचे। उनके हाथ में लाठी-डंडे और चाकू थे। युवकों ने बाहर से कार्यालय के शीशे पर पथराव कर दिया। उसके बाद चार पांच युवक जबरदस्ती कार्यालय में घुस गए। हमलावरों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले के दौरान उनका एक दोस्त दीपांशु हमलावरों से बचकर कार्यालय से बाहर भागा। 
विज्ञापन


कार्यालय के अंदर मौजूद हमलावरों ने लाठी डंडे से कार्यालय में लगे टीवी सहित अन्य सामान को तोड़ दिया। हमलावरों के भागने के बाद पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ बाहर आए। उन्होंने देखा कि हमलावरों ने दीपांशु के पेट में चाकू घोंप दिया है। दीपांशु के पेट से खून निकल रहा था। दोस्तों की मदद से दीपक ने दीपांशु को पास के अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और लोकनायक अस्पताल पहुंची। दीपांशु बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने वहां मौजूद दीपक का बयान लिया। पुलिस ने दीपक के बयान पर गंभीर चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed