फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime crook who cheated more than 50 people by stealing credit card details arrested

Delhi Crime: क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर 50 से अधिक लोगों से ठगी, पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

Fri, 26 Aug 2022 09:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Aug 2022 09:27 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी अभय वर्मा और उसके साथी को दिल्ली में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। यह लोग छह माह में 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi Crime crook who cheated more than 50 people by stealing credit card details arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल चोरी कर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा है। पकड़े आरोपियों की पहचान गैंग सरगना निलोठी, दिल्ली निवासी निशान सिंह और उत्तम नगर निवासी अभय वर्मा के रूप में हुई है। उनके पास से दो मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, तीन पैनकार्ड, तीन वोटर आईडी, पांच क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


दो मई को उनके पास आदर्श नगर निवासी राजेश कुमार आर्य नामक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ विजेंद्र कुमार यादव की टीम ने उन खातों की पड़ताल की, जिन खातों में राजेश के खाते से रकम ट्रांसफर हुई थी। पता चला कि रकम पीएनबी जालंधर, पंजाब में किसी महिला के खाते में गई थी। एक टीम को वहां भेजा गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने अपना मोबाइल, एटीएम आदि अपने भांजे संदीप को दिया हुआ है। संदीप को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि खाते के लेनदेन की जिम्मेदारी उसके पड़ोसी दोस्त ने ले रखी है। वह दिल्ली में रहता है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी अभय वर्मा और उसके साथी को दिल्ली में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। यह लोग छह माह में 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देते थे ठगी की वारदात को अंजाम
जीमेल या दूसरी वेबसाइट पर पासवर्ड भूलने की वजह से अक्सर लोग रिमेंबर पासवर्ड पर क्लिक करते हैं। जैसे ही आप अपने मेल आईडी डालकर लॉगआन करते हो तो वह बिना पासवर्ड के खुल जाती है। आरोपी रेंडम कोई भी मेल आईडी डालकर उसे चेक करते थे। जो भी बिना पासवर्ड डाले खुल जाती थी, उसे खोलकर उसमें सेव डाटा की मदद से क्रेडिट या डेबिट कार्ड तक पहुंचकर उसका पासवर्ड, मोबाइल नंबर व दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी कर लेते थे। कई बार क्रेडिट कार्ड पर बढ़िया ऑफर देने का झांसा देकर ठगी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed