{"_id":"62f5c9b3fc0c4571b766611a","slug":"delhi-crime-case-of-assault-in-ramesh-tyagi-colony-in-wazirabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: वजीराबाद में 10 लोगों ने किया राहगीरों पर हमला, दो घायल, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: वजीराबाद में 10 लोगों ने किया राहगीरों पर हमला, दो घायल, देखें वीडियो
Fri, 12 Aug 2022 09:08 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Aug 2022 09:08 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हमलावर दीपक नाम के शख्स की तलाश में आए थे, जो उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
वजीराबाद में रमेश त्यागी कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने कुछ राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्होंने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हमलावर दीपक नाम के शख्स की तलाश में आए, जो उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों पर हमला कर दिया। आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के तहत हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से 7 लोगों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
#WATCH Two people were injured after being attacked by a group in Delhi's Wazirabad last night
विज्ञापन विज्ञापन
Case registered under Arms Act & relevant section of IPC; 7 persons identified by police
(CCTV visuals source: Police) pic.twitter.com/Q3bpy7JXjx— ANI (@ANI) August 12, 2022
रमेश त्यागी कॉलोनी निवासी तुषार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे भीड़ ने एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ के साथ ही फायरिंग भी की। पुलिस से मांग है कि इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की करे।