फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Cab driver killed in Jaffrabad area

Delhi Crime: गला रेतकर कैब चालक को उतारा मौत के घाट, खून से लथपथ पड़ा था शव

Wed, 24 May 2023 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 May 2023 07:56 AM IST
सार

चालक सीट पर अर्जुन का शव खून से लथपथ था। फौरन क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। अर्जुन का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर भी चाकू से वार किया गया था।

विज्ञापन
Delhi Crime Cab driver killed in Jaffrabad area
अर्जुन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मंगलवार तड़के एक कैब चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गांव कुटाना, बड़ौत, बागपत निवासी अर्जुन (32) के रूप में हुई है। राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चालक सीट पर अर्जुन का शव खून से लथपथ था। फौरन क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। अर्जुन का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर भी चाकू से वार किया गया था।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को अर्जुन का मोबाइल व बाकी सामान ज्यों का त्यों मिला है। अर्जुन की हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने हरियाणा नंबर की उसकी अर्टिगा कार को कब्जे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अर्जुन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी। इसके अलावा दफ्तर के जिस कर्मचारी को उसने यमुना विहार छोड़ा था, उससे भी पूछताछ की जा रही है। अर्जुन गुरुग्राम में एबीपी टूर एंड मैनेजमेंट कंपनी में कैब चालक था। शनिवार को वह गांव आ जाता था, बाकी सोमवार को वह वापस ड्यूटी पर चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने गुरुग्राम में दफ्तर के पास ही कमरे की व्यवस्था करा रखी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सोमवार को अर्जुन नाइट शिफ्ट पर था। देर रात को वह कर्मचारियों को लेकर दिल्ली आया था। आखिरी ड्रॉप उसने यमुना विहार में दिया था।

फ्लैट में घुसकर दमकल कर्मी पर हथौड़े से जानलेवा हमला
कड़कड़डूमा सीबीडी ग्राउंड के नजदीक बने दिल्ली फायर सर्विस के सरकारी फ्लैट में घुसकर दमकलकर्मी पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को पीड़ित के ससुराल पक्ष का बताकर घर में दाखिला लिया। बाद में पीड़ित को बंधक बनाकर मुंह में कपड़ा ठूसने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने कमरे में रखे हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में पीड़ित विकास कुमार (40) को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा। मूलरूप से गांव हलालपुर, बागपत, यूपी निवासी विकास दिल्ली फायर सर्विस में कांस्टेबल है। उसकी तैनात सीबीडी ग्राउंड स्थित विश्वास नगर सर्किल में है। विकास ने बताया कि शनिवार रात 10.30 बजे वह घर पर था। इस बीच तीन लड़कों ने दरवाजा खटखटाया और ससुराल पक्ष से बताकर अंदर आ गए। उनका कहना था कि हम मलकपुर से आए हैं। यह गांव पीड़ित     की ससुराल के पास ही है। विकास उनसे    बात कर ही रहा था कि उन्होंने कमरे में रखे हथौड़े से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed