{"_id":"62c0b1db273c6a3bf2259d8f","slug":"delhi-crime-bike-riding-miscreants-opened-fire-on-two-friends-in-bindapur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: बिंदापुर में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, दोस्त भी घायल, दोनों बाइक से आ रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: बिंदापुर में बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, दोस्त भी घायल, दोनों बाइक से आ रहे थे घर
Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
सार
बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना बिंदापुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि गोली लगने वाले युवक पर हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस को बदला लेने के लिए गोली चलाए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
बिंदापुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो दोस्तों पर गोली चला दी। गोली एक युवक को लगी है। जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाइक से गिरने से उसका दोस्त मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस युवक को गोली लगी है, उसपर हत्या का मामला दर्ज है। वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का बदला लेने के लिए ही उसपर गोली चलाई गई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान मटियाला निवासी कपिल और राजापुर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात दोनों अपने एक दोस्त से मिलकर घर आ रहे थे। वह बाइक चला रहा था। बिंदापुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनपर गोलीबारी कर दी। एक गोली कपिल के चेहरे पर लगी। गोली लगते ही दोनों बाइक सहित नीचे गिर गए। गोलीबारी कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि घायल कपिल पर हत्या का मामला दर्ज है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।