{"_id":"5efa340b8ebc3e433236567e","slug":"delhi-cricketer-sanjay-doval-dies-from-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना से क्रिकेटर की मौत, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना से क्रिकेटर की मौत, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक
Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट किट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने क्लब क्रिकेटर और दिल्ली अंडर-23 टीम के पूर्व सहयोगी स्टाफ संजय डोभाल का कोरोना के कारण सोमवार को निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सिद्धांत राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट तो छोटा बेटा एकांश दिल्ली की अंडर 23 टीम से खेलता है।
विज्ञापन
वह वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और मिथुन मन्हास जैसे क्रिकेटरों के साथ ही डीडीसीए में भी खासे लोकप्रिय थे। सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा और मदन लाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौतम गंभीर और मिथुन मन्हास ने उनकी जान बचाने के लिए मुहिम छेड़ रखी थी। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी की जरूरत थी।
विज्ञापन
इन दोनों के चलते आप नेता दिलीप पांडे ने संजय के लिए रविवार को ब्लड डोनर भी उपलब्ध करा दिया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संजय डोभाल ने लंबे समय तक क्लब क्रिकेट खेली। एक दिन पहले डीडीसीए के सलाहकार डॉ. अषीम गुप्ता की भी कोरोना से मौत हो गई थी। वह दिल्ली में होने वाले आईपीएल मुकाबलों में आधिकारिक डॉक्टर की भूमिका निभाते थे।
विज्ञापन