फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi covid 19 patients tally crosses 14000 mark 635 cases in single day total 276 deaths in delhi

दिल्लीः 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 635 नए मामले, 15 की मौत, एक सप्ताह में 3999 संक्रमित

Tue, 26 May 2020 04:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 May 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi covid 19 patients tally crosses 14000 mark 635 cases in single day total 276 deaths in delhi
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राजधानी में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में जहां 15 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 635 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14053 हो चुका है।वही, विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे 231 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 6771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 276 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 7006 एक्टिव केस हैं। इनमें से 2053 कोविड अस्पतालों मेें, 483 मरीज कोविड केयर सेंटर में और 116 मरीजों को हेल्थ सेंटर में रखा गया है। सर्वाधिक 3421 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। कुल एक्टिव केसों में से 29 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में 3,999 मरीज  
राजधानी में पिछले एक सप्ताह में हर दिन 500 से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। सात दिन में 3,999 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 110 लोगों की जान गई है। यहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला 3 मार्च को आया था। इसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सप्ताह में ही इतने ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में मरीजों का आंकड़ा
दिन          मरीज 
25 मई        635 
24 मई      508 
23 मई      591 
22 मई       660 
21 मई       571 
20 मई       534 
19 मई       500

एम्स के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की मौत
एम्स के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर हीरालाल की रविवार देर रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह एम्स में राजकुमारी अमृतकौर ओपीडी में कार्यरत थे। एम्स के डॉ.विजय गुर्जर ने बताया कि चार दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित संक्रमित पाया गया है।

16 केस मिलने के बाद पुलिस कॉलोनी हॉटस्पॉट घोषित कोरोना के 16 मामले मिलने के बाद अशोक विहार स्थित पुलिस कॉलोनी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। यह कॉलोनी सील होने से कई थानों को पुलिसकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस के अब तक 430 से ज्यादा जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।


रियायतों के बाद भी हालात नियंत्रण में : केजरीवाल
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि लॉकडाउन-4 में रियायत दिए जाने के बाद दिल्ली में मरीजों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। फिर भी हालात नियंत्रण में हैं और किसी को चिंता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना से मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता तो निश्चित तौर पर यह चिंता का विषय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed