{"_id":"5ff743753a9ecb435e2303fe","slug":"delhi-court-sentenced-isis-terrorist-seven-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोर्ट ने आईएसआईएस आतंकवादी को सुनाई सात साल की कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोर्ट ने आईएसआईएस आतंकवादी को सुनाई सात साल की कैद
Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकी कृत्यों और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकवादी को सात साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने केरल के रहने वाले शाहजहां वेलुवा केंडी पर 73 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। केंडी को तुर्की अधिकारियों द्वारा प्रत्यर्पित किए जाने के बाद एक जुलाई 2017 को आईजीआई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शाहजहां को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 125, 419, 420, 467,468,471 के साथ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
विज्ञापन