फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi court noticed aap leader manish sisodia and gopal rai

विवादित बयान देकर फंस गए AAP के दो दिग्गज!

Thu, 29 May 2014 03:13 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
delhi court noticed aap leader manish sisodia and gopal rai

बीजेपी के चुनावी नारे को व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर इस्तेमाल करना आम आदमी पार्टी के दो नेताओं को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


मानहानि मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और गोपाल राय की टिप्पणी पर अब कोर्ट ने जवाब तलब किया है।

इस मामले में अब पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। दो नेताओं को नोटिस मिलने के बाद अब पार्टी में संकट के बादल मंड़राने लगे हैं।

ये है सिसोदिया का बयान

delhi court noticed aap leader manish sisodia and gopal rai

दरअसल, बीजेपी नेता और अब मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दायर किए गए मानहानि के मामले में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बेल बांड भरने से मना दिया था।

बांड न भरने के चलते केजरीवाल को पहले दो दिन और फिर बाद में 14 की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

केजरीवाल के जेल जाने पर आप नेता मनीष सिसोदिया और गोपाल राय दोनों ने कहा था कि अच्छे दिन आ गए हैं तभी केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने दिया था नारा

delhi court noticed aap leader manish sisodia and gopal rai

आप नेताओं के इस बयान के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आप के दोनों दिग्गज नेताओं को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी महासमर के दौरान बीजेपी के चुनाव प्रचार अ‌भियान को 'अच्छे दिन आने वाले है' का जुमला दिया था। यही नहीं चुनाव जीतने के बाद 16 मई को मोदी ने नारा दिया था कि अच्छे दिन आ गए।

गौरतलब है कि मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल मानहानि मामले में बेल बांड भरने के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed