दिल्ली हिंसा मामले में वकील महमूद प्राचा पर दर्ज मामले में कोर्ट ने पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को वकील महमूद प्राचा की याचिका पर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए हैं। इस याचिका में महमूद प्राचा के खिलाफ दिल्ली हिंसा में दर्ज मामले में लगातार अदालत से निगरानी रखने की मांग की गई है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 5 जनवरी को रखी है। बता दें कि पुलिस ने गरुवार को वकील महमूद प्राचा के कार्यालय पर छापा मारा था।
यहां पुलिस की विशेष टीम को निजामुद्दीन पश्चिम में एडवोकेट महमूद प्राचा और उनके सहयोगियों द्वारा घेरा गया, बाधित किया गया और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। बल प्रयोग करने से बचने के लिए टीम वापस आ गई और कोर्ट को दुर्व्यवहार के बारे में सूचित किया। जिसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया।A Delhi Court directs Police to file status report on lawyer Mehmood Pracha's plea seeking continuous court-monitored probe in a case against him (in connection with Delhi violence); further hearing on Jan 5
विज्ञापन
Police conducted raid at his office y'day in relation with the case. — ANI (@ANI) December 25, 2020