फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi courier company owner looted by his employee

दिल्ली: कुरियर कंपनी का नौकर मालिक के आठ लाख रुपये लेकर हुआ फरार

Tue, 08 Jun 2021 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 08 Jun 2021 06:06 PM IST
सार

सदर बाजार निवासी सफी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करोलबाग के बीडनपुरा में उसके भाई सफीर अहमद का कुरियर कंपनी है। जहां वह भाई के साथ काम करता है।

विज्ञापन
Delhi courier company owner looted by his employee
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करोलबाग इलाके में एक कुरियर कंपनी के मालिक ने अपने नौकर पर आठ लाख रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया है। मालिक ने थाने में इस बाबत शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर बाजार निवासी सफी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करोलबाग के बीडनपुरा में उसके भाई सफीर अहमद का कुरियर कंपनी है। जहां वह भाई के साथ काम करता है। कुरियर कंपनी में आजादपुर निवासी किशन पिछले तीन माह से बतौर नौकर काम कर रहा था। वह सुबह में कार्यालय खोलता था और रात में बंद करता था।
विज्ञापन


छह जून को सफी अहमद सुबह कार्यालय आया। किशन भी सुबह काम पर आ गया था। करीब तीन बजे सफी किसी काम से कार्यालय से बाहर गया था। वह रात करीब आठ बजे कार्यालय पहुंचा। कार्यालय में ताला बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफी ने किशन को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सफी ने अपने पास मौजूद एक अन्य चाबी के जरिए ताला खोला। उसने देखा कि कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन बंद है। शक होने पर उसने कार्यालय की जांच की, जिसमें पता चला कि दराज में रखा हुआ बैग गायब है। जिसमें आठ लाख रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे।


सफी ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी और अपने स्तर पर सफी अहमद और उसके भाई ने नौकर किशन की तलाश शुरू की। किशन अपने घर पर भी नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन करोलबाग थाने में नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत दे दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed