{"_id":"60bf62158ebc3e2780206e61","slug":"delhi-courier-company-owner-looted-by-his-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कुरियर कंपनी का नौकर मालिक के आठ लाख रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कुरियर कंपनी का नौकर मालिक के आठ लाख रुपये लेकर हुआ फरार
Tue, 08 Jun 2021 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:06 PM IST
सार
सदर बाजार निवासी सफी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करोलबाग के बीडनपुरा में उसके भाई सफीर अहमद का कुरियर कंपनी है। जहां वह भाई के साथ काम करता है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोलबाग इलाके में एक कुरियर कंपनी के मालिक ने अपने नौकर पर आठ लाख रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया है। मालिक ने थाने में इस बाबत शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सदर बाजार निवासी सफी अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करोलबाग के बीडनपुरा में उसके भाई सफीर अहमद का कुरियर कंपनी है। जहां वह भाई के साथ काम करता है। कुरियर कंपनी में आजादपुर निवासी किशन पिछले तीन माह से बतौर नौकर काम कर रहा था। वह सुबह में कार्यालय खोलता था और रात में बंद करता था।
विज्ञापन
छह जून को सफी अहमद सुबह कार्यालय आया। किशन भी सुबह काम पर आ गया था। करीब तीन बजे सफी किसी काम से कार्यालय से बाहर गया था। वह रात करीब आठ बजे कार्यालय पहुंचा। कार्यालय में ताला बंद मिला।
विज्ञापन
सफी ने किशन को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सफी ने अपने पास मौजूद एक अन्य चाबी के जरिए ताला खोला। उसने देखा कि कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन बंद है। शक होने पर उसने कार्यालय की जांच की, जिसमें पता चला कि दराज में रखा हुआ बैग गायब है। जिसमें आठ लाख रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
सफी ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी और अपने स्तर पर सफी अहमद और उसके भाई ने नौकर किशन की तलाश शुरू की। किशन अपने घर पर भी नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन करोलबाग थाने में नौकर के खिलाफ चोरी की शिकायत दे दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।