दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में 20960 नए मामले आए सामने, 311 की मौत, 19,209 हुए ठीक
दिल्ली में बुधवार को आए कोरोना संक्रमण के मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी में 20960 संक्रमण के नए मामले आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई और 19209 लोग ठीक हुए हैं।
विस्तार
दिल्ली में बुधवार को आए कोरोना संक्रमण के मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। बीते 24 घंटे में राजधानी में 20960 संक्रमण के नए मामले आए हैं। वहीं 311 लोगों की मौत हो गई और 19209 लोग ठीक हुए हैं।
इन आंकड़ों के सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चिंता इस बात की बनी हुई है कि दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। दिल्ली में पॉजिटिविटी दर अब भी 25 प्रतिशत के पार है। बीते 24 घंटे में 74491 टेस्ट हुए जिसके बाद दिल्ली की संक्रमण दर मेें 26.37 प्रतिशत है।
अगर बेड की बात करें तो दिल्ली के सभी अस्पतालों में कुल 21528 बेड हैं जिसमें से 20010 भरे हैं और 1518 खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से 691 भरे हैं और 4834 खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कुल 206 बेड हैं जिसमें से 121 भरे हैं और 85 खाली हैं। वहीं 50,077 मरीज इस वक्त होम आईसोलेशन में हैं।
Delhi reports 20,960 new #COVID19 cases, 19,209 discharges and 311 deaths
Active cases: 91,859
Death Toll: 18,063 pic.twitter.com/E1czFQi9qK — ANI (@ANI) May 5, 2021