फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update 24 may 1550 new case in 24 hours 207 deaths positivity rate two point five percent

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 1550 नए संक्रमित, 207 की मौत

Mon, 24 May 2021 04:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 May 2021 04:32 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण के 1550 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,18,418 हो गई है। इनमें से 13,70,431 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update 24 may 1550 new case in 24 hours 207 deaths positivity rate two point five percent
corona virus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को 58 दिन बाद कोरोना के 1600 से हजार से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 3 फीसदी से कम हो गई है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में 207 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण के 1550 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 14,18,418 हो गई है। इनमें से 13,70,431 स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4375 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 23,409 मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


फिलहाल सक्रिय मामले 24,578 हैं। मृत्युदर बढ़कर 1.65 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.55 फीसदी है। विभिन्न अस्पतालों में 8,791 और कोविड केयर केंद्रों में 431 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 13,806 रोगियों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 61,506 सैंपल जांचे गए। इनमें आरटीपीसीआर से 44,342 और रैपिड एटीजन से 17,164 टेस्ट हुए।  संक्रमण दर 2.52 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 87 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।कंटेनमेंट जोन 45,483 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed