फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update 21 may 3009 new cases in last 24 hours 252 death positivity rate below 5 percent

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 3009 मामले, 252 की मौत, 5% से कम हुई संक्रमण दर

Fri, 21 May 2021 03:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 May 2021 03:22 PM IST
सार

बीते कई दिनों से दिल्ली की संक्रमण दर लगातार घट रही है और शुक्रवार को आए ताजा बुलेटिन के अनुसार यह पांच प्रतिशत से भी नीचे जा चुकी है।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update 21 may 3009 new cases in last 24 hours 252 death positivity rate below 5 percent
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में शुक्रवार की कोरोना बुलेटिन जारी हो चुकी है जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में राजधानी में 3009 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 252 संक्रमितों की मौत हो गई और 7288 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

विज्ञापन


क्या कहते हैं टेस्ट के आंकड़े
बीते एक दिन में कुल 63190 टेस्ट हुए जिसमें से 45685 आरटीपीसीआर टेस्ट और 17505 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। इन टेस्ट के बाद कुल 3009 नए संक्रमित पाए गए, जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण दर घटकर 4.76 प्रतिशत हो गई है। बता दें कि दिल्ली में पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर 46 दिन बाद दर्ज की गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख 95 हजार 993 टेस्ट हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 9 लाख 78 हजार 736 की दर से टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो कुल 25068 बेड में से 11388 बेड भरे हैं और 13680 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर में क्रमशः 5744 और 515 बेड खाली हैं। वहीं इस वक्त होम आईसोलेशन के मरीजों की संख्या घटकर 20673 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत से लेकर अब तक क्या है स्थिति
इसके साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 12 हजार 959 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 13 लाख 54 हजार 445 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 22831 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इन आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली की अब तक की कुल संक्रमण दर 7.6 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत है। दिल्ली में कुल 35683 सक्रिय मरीज हैं और कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 50074 है।

दिल्ली में टीकाकरण का हाल
दिल्ली में 24 घंटों में 77594 टीके लगे। इसमें से 56375 पहली डोज लगी तो 21219 दूसरी डोज लगी। अब तक दिल्ली में कुल 49 लाख 67 हजार 622 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 38 लाख से ज्यादा पहली डोज लगी है और 11 लाख से ज्यादा दूसरी डोज लगी है।

ब्लैक फंगस के 197 मामले

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में बुधवार रात तक ब्लैक फंगस के 197 मामले आए थे। उन्होंने बताया कि इनमें वे मरीज भी शामिल हैं जो बाहर से आकर यहां के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जैन से डॉक्टरों की सलाह के बिना कोविड-19 मरीजों द्वारा स्ट्रॉयड लेने के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक है। स्ट्रॉयड लेने से मरीजों की प्रतिरक्षण क्षमता शून्य हो जाती है। ब्लैक फंगस मिट्टी या घर के अंदर सड़ रहे सामान में पाया जाता है और स्वस्थ व्यक्तियों को प्रभावित नहीं करता, लेकिन क्षीण प्रतिरक्षण क्षमता वालों के इससे संक्रमित होने का अधिक खतरा है।

टीकाकरण के कई केंद्रों को किया गया बंद
मंत्री ने बताया कि दिल्ली में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण कर रहे केंद्र को शुक्रवार को बंद कर दिया गया क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में इस आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए टीके की कमी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोवैक्सिन की खुराक कई दिनों पहले ही खत्म हो गई थी। कोविशील्ड की खुराक भी खत्म हो रही है। कई केंद्रों को आज बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के इलाज में इस्तेमाल एम्फोटेरीसिन-बी इंजेक्शन की कमी है। केंद्र से 2000 इंजेक्शन दिल्ली को मिलने की उम्मीद है जिन्हें इन अस्पतालों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed