फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus update 13 may 10489 new cases in last 24 hours 308 deaths 14 percent positivity rate

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 10,489 केस, 308 मौतें, संक्रमण दर 14.24 प्रतिशत

Thu, 13 May 2021 04:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 May 2021 04:28 PM IST
सार

टेस्ट के अनुपात में नए मामलों की संख्या कम होने के चलते अब दिल्ली की संक्रमण दर भी 14.24 प्रतिशत हो गई है, जो एक अच्छा संकेत है।

विज्ञापन
Delhi coronavirus update 13 may 10489 new cases in last 24 hours 308 deaths 14 percent positivity rate
कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : prayagraj

विस्तार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। 13 मई को आई दिल्ली की कोरोना बुलेटिन के अनुसार राजधानी में एक दिन में 10,489 मामले सामने आए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में हो रही मौतें अब भी दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में बीते एक दिन में 308 मौतें हुईं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में 24 घंटे में कुल 73,675 टेस्ट हुए जिसमें से 58709 आरटीपीसीआर और 14966 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। इतने टेस्ट के बाद 10,489 केस आए जिसके चलते अब दिल्ली की संक्रमण अब 14.24 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय यह दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इसी अवधि में संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 15,189 रही।
विज्ञापन


अगर अस्पतालों में बेड की स्थिति की बात करें तो इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कुल 23423 बेड हैं जिसमें से 18211 भरे हुए हैं और 5212 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 4918 और 136 बेड खाली हैं। इस समय दिल्ली में कुल 48,340 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को आए आंकड़ों के बाद दिल्ली में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 13,72,475  हो गई है। कुल संक्रमण दर अब 7.58 प्रतिशत है तो मृत्युदर 1.50 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में कुल 12,74,140 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, वहीं कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 77,717 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed