फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi coronavirus 20 april update 28395 cases in 24 hours 277 deaths positivity rate above 32 percent

कोरोनाः दिल्ली में पहली बार 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 28395 केस, 277 मौतें, पॉजिटिविटी रेट 32 प्रतिशत के पार

Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और बीते 24 घंटे में 28395 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 277 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
delhi coronavirus 20 april update 28395 cases in 24 hours 277 deaths positivity rate above 32 percent
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और बीते 24 घंटे में 28395 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 277 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो गई। दिल्ली में पहली बार संक्रमण दर 32 प्रतिशत के पार पहुंच गया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। तीसरी लहर में यह 30 फीसदी तक ही पहुंची थी।

विज्ञापन


बता दें कि संक्रमण दर बढ़ने का कारण टेस्ट में कमी आना भी है। बीते 24 घंटे में सिर्फ 86526 टेस्ट हुए हैं, जिसमें से 56724 आरटीपीसीआर और 29802 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। जिसकी वजह से इस वक्त दिल्ली की संक्रमण दर 32.82 प्रतिशत है। जहां बीते एक दिन में 277 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, वहीं 19430 लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन


बेड का क्या है हाल
दिल्ली के अस्पतालों में कुल 19604 बेड उपलब्ध हैं जिसमें से 16418 बेड भरे हैं जबकि 3186 बेड अब भी खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से 523 भरे हैं और 5002 बेड खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर के कुल 132 बेड में से 115 भरे हैं जबकि 17 खाली हैं। इस वक्त दिल्ली में कुल 40124 लोग होम आईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 हजार से ज्यादा हैं एक्टिव केस
दिल्ली में कोविड की शुरुआत से अब तक कुल 9,05,541 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 8,07328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि अब तक दिल्ली में कुल 12638 लोगों की जान कोरोना ने ली है। दिल्ली की मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है और इस वक्त 85575 एक्टिव केस दिल्ली में हैं। दिल्ली में इस वक्त 17151 कंटेनमेंट जोन हैं।


24 घंटे में 59491 लोगों को लगी वैक्सीन
बात अगर वैक्सीन की करें तो बीते 24 घंटे में 59491 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें से 39141 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई तो 20350 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। अब तक कुल 26,73,497 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से कुल 21,94,226 लोगों को पहली डोज लगी है जबकि 4,79,271 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed