{"_id":"607dc0708ebc3e8d2901e227","slug":"delhi-coronavirus-19-april-update-23686-case-in-last-24-hours-240-deaths-active-cases-75000-all-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोनाः 24 घंटे में सामने आए 23686 केस, 240 की मौत, एक्टिव मरीज 76887","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोनाः 24 घंटे में सामने आए 23686 केस, 240 की मौत, एक्टिव मरीज 76887
Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 240 लोगों की जान चली गई। इस वक्त दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 26.12 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 240 लोगों की जान चली गई। राजधानी में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 76 हजार के पार पहुंच गई है। यह नवंबर में आई तीसरी लहर के मुकाबले करीब दो गुना संख्या है।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि एक दिन में ही रिकॉर्ड 21 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमण की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में ही इतने अधिक लोग स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर भी घटकर 26.12 फीसदी हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को 21,500 लोग स्वस्थ हुए, और रिकॉर्ड 240 लोगों की मौत हुई।दिल्ली में अब कुल मरीजों की संख्या 8,77,146 पहुंच गई है। इसमें से 7,87,898 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 12,361 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर कम होकर 1.41 फीसदी हो गई है। वहीं, कुल संक्रमण दर 5.38 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली में इस समय कोरोना के कुल 76,887 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 15,215 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 37,337 रोगियों उपचार हो रहा है और कोविड केंद्रों में 649 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 90,696 लोगों की जांच की गई। अब तक 1 करोड़ 63 लाख 18 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 15039 हो गई है। एक सप्ताह में ही 4 हजार से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं।
48,088 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटो में महज 48,088 लोगों को टीका लगाया गया। यह संख्या रविवार के मुकाबले करीब 20 हजार कम रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 700 से अधिक केंद्रों पर चले टीकाकरण कार्यक्रम में कुल टीकाकरण में 40,645 को पहली व 7443 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 26,14,006 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।