फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi coronavirus 17 april updates more than 24000 new cases in 24 hours kejriwal press conference need oxygen

कोरोनाः 24 घंटे में 24 हजार से अधिक संक्रमित आए सामने, केजरीवाल बोले- दिल्ली में हो रही तीन चीजों की कमी

Sat, 17 Apr 2021 08:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Apr 2021 08:57 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। उन्होंने ये जानकारी भी दी कि उन लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो क्षमता से अधिक सैंपल ले रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi coronavirus 17 april updates more than 24000 new cases in 24 hours kejriwal press conference need oxygen
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन, रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की कमी होती जा रही है। मुख्यमंत्री ने इनकी जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि अगर हालात बेहतर न होने की सूरत में दिल्ली सरकार ज्यादा सख्त कदम उठाने को भी तैयार है। दूसरी तरफ सरकार अगले तीन-चार दिनों में करीब 6000 अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी करेगी। वहीं, केंद्र सरकार से भी उनके अस्पतालों में 50 फीसदी कोविड बेड आरक्षित करने की गुजारिश मुख्यमंत्री ने की है। इसके अलावा क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट ने देने वाले लैब पर भी सरकार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोराना मरीजों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई दौर की बैठकें कीं। मुख्यमंत्री ने दोपहर में सचिवालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से मौजूदा हालत की जानकारी ली। इसके बाद सभी जिलाधिकारिगयों से बात की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में लगभग 24 हजार नए केस आएं हैं। सकारात्मकता दर 24 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इस समय स्थिति काफी गंभीर और चिंताजनक है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन, रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की कमी नजर आई। किसी भी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की एक सीमाएं हैं। दिल्ली के अंदर भी एक सीमित बेड और सीमित आईसीयू के बेड हैं। जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है, तो ऑक्सीजन और आईसीयू के बेड बहुत तेजी के साथ भरते जा रहे हैं, लेकिन सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। इससे लोगों को इलाज करना संभव हो सकेगा।

तीन-चार दिन में बढ़ेंगे 6000 अतिरिक्त बेड
मुख्यमंत्री ने बताया कि कि यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और कॉमनवेल्थ गेम में करीब 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं, राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 2,500 बेड का इंतजाम कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद 2500 और बेड का इंतजाम करेंगे। इसके अलावा होटल और बैंक्विट हॉल को हॉस्पिटल के साथ अटैच करके 2100 ऑक्सीजन बेड बनाने में सफल हुए हैं, जो अगले एक-दो दिन में दिल्ली कोरोना एप पर भी आ जाएगा। उम्मीदन दो से चार दिनों के अंदर इस पूरे सिस्टम के अंदर 6 हजार बेड और जोड़ पाने में सक्षम हो पाएंगे।






रेमडिसविर और पॉसिलिजमॉब की जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसी खबरें आई हैं कि जिन दवाइयों की कमी हो रही है, इनकी कहीं ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी तो न हो रही है? इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी इन दवाइयों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करते हुए पाया जाता है, तो उन पर छापेमारी कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दिल्ली देश का अकेला राज्य है, जहां पर 24 घंटे में कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आया करती थी, लेकिन यह शिकायत आ रही है और सही भी है कि पिछले कुछ दिनों से टेस्ट रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग रहे हैं। इसका कारण यह है कि कुछ लैब्स ने अपनी क्षमता से ज्यादा सैंपल उठाने शुरू कर दिए हैं। यह लैब गंभीर मरीजों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। जो लैब्स अपनी क्षमता से ज्यादा सैंपल उठाते हैं और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, ऐसी लैब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

ज्यादा सख्त कदम उठाने का विचार करेगी सरकार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हमें मजबूरी में यह वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ा है। चारों तरफ से खबर आ रही है कि लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अगर स्थिति और गंभीर होती है, इसको नियंत्रित करने, आपकी जिंदगी बचाने, आपकी सुरक्षा और आपके स्वास्थ्य के लिए, जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, हम कदम उठाएंगे। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि आज तक जैसे आपने हर कदम पर हमारा साथ दिया है, हमने जो भी कदम उठाया, आपने साथ दिया है, इसी तरह से आप आगे भी हमारा साथ देते रहेंगे।

कोरोना एप पर गलत देने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना एप में बेड उपलब्ध होने के बावजूद अगर कोई अस्पताल मरीज को बेड देने से मना कर देता है, तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की शिकायतें आ रही है कि एप में दिखा रहे हैं कि बेड है, लेकिन अस्पताल बेड नहीं दे रहे हैं। जब वहां जाते हैं, तो अस्पताल कहते हैं कि बेड खाली नहीं है। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जो गलत जानकारी भर रहे हैं, जो फोन पर ठीक जानकारी नहीं दे रहे हैं और एप में बेड उपलब्ध होते हुए भी, अगर वे मरीज को बेड नहीं दे रहे हैं, तो ऐसे अस्पतालों खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed