फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Corona Update 795 New Cases Of Corona came in Delhi in Last 24 Hours

Corona in Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 795 नए संक्रमित, 2247 हुए सक्रिय मरीज

Sat, 11 Jun 2022 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Jun 2022 07:23 PM IST
सार

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 4.11 फीसदी रही। बीते एक महीने बाद संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि संक्रमण के चलते किसी भी मरीज की जान नहीं गई। 

विज्ञापन
Delhi Corona Update 795 New Cases Of Corona came in Delhi in Last 24 Hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 795 नए मामले मिले हैं, जोकि 13 मई को दर्ज 899 के बाद सबसे अधिक हैं। वहीं, 19326 टेस्ट में से 4.11 फीसदी लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 10 मई को 4.4 फीसदी संक्रमण दर थी, लिहाजा एक महीने बाद संक्रमण दर सबसे अधिक दर्ज की गई है। शुक्रवार तक संक्रमण दर 3.11 फीसदी दर्ज की गई थी। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित एक भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 13190 आरटीपीसीआर व 6136 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार तक मरीजों की संख्या 1262 थी, जोकि शनिवार तक 1360 पर पहुंच गई। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जोकि 94 पर पहुंच गई। एक दिन पहले यह संख्या 90 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में 27 तो ऑक्सीजन सपोर्ट पर 30 मरीज

आईसीयू में बीते एक दिन के मुकाबले एक मरीज बढ़ा है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 27 हो गई है। वहीं, ऑक्सीजन सपोर्ट पर बीते एक दिन में छह मरीज बढ़े हैं। शनिवार को इन मरीजों की संख्या 30 पर पहुंच गई है। वहीं, वेंटिलेटर पर भी बीते एक दिन में दो मरीज बढ़े हैं। यहां मरीजों की आंकड़ा पांच दर्ज हुआ है, जबकि एक दिन पहले तीन मरीज भर्ती थे।

विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 20201 लोगों ने लगवाया टीका

वहीं बीते 24 घंटे में 20201 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से पहली खुराक लेने वालों की संख्या 2006, दूसरी खुराक लेने वाले 6275 व एहतियाती खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 11920 है। नए मामले बढ़ने के क्रम में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2247 पर पहुंच गई है, जबकि एक दिन पहले 2008 मरीज थे। कंटेनमेंट जोन की संख्या 174 दर्ज हुई है, जबकि कोविड मदद के लिए 385 लोगों ने कॉल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed