फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi corona positive girl sexually assaulted in covid care centre by infected man

दिल्लीः कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi corona positive girl sexually assaulted in covid care centre by infected man
कोविड केयर सेंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले में स्थित एक कोविड केयर सेंटर में नाबालिक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की कोरोना पॉजिटिव है और आरोपी युवक भी कोरोना से संक्रमित है। इस मामले में दक्षिणी जिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव है।

अलीगढ़ में भी एक डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित युवती से की छेड़छाड़
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कोरोना वायरस से संक्रमित एक युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। युवती की शिकायत के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 25 वर्षीय युवती गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय -एल-2- के महिला वार्ड में भर्ती है। उसे सांस लेने में भी दिक्कत है। आरोप है कि मंगलवार की रात्रि में करीब 10 बजे डॉ. तुफैल अहमद (39) चेकअप करने उसके बेड के पास आए और उसके अंगों के साथ अश्लील हरकत की।


उसके बाद इंजेक्शन लगवाने की बात कहकर चले गए। बुधवार की सुबह 6:45 बजे फिर आए। बेड पर बैठी एक दूसरी महिला मरीज से हालचाल पूछा। उसके बाद युवती के बेड के पास आकर उसके शरीर के प्राइवेट अंगों के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने रोका भी, इसी बीच एक दूसरे स्वास्थ्यकर्मी के आने पर अपने करतूत को छिपाने के लिए कहा कि करवट लो और पीठ दिखाओ। उसके बाद वह तुरंत चले गए। युवती का कहना है कि चिकित्सक की करतूत कैमरे में आ गई है। 

युवती की शिकायत पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह एवं सीओ सिविल लाइन सुबह-सुबह मामले की जांच करने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। अधिकारियों ने कोविड-19 वार्ड के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed