फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Contract sanitation workers on strike today

Delhi: ठेके वाले सफाईकर्मी आज हड़ताल पर, भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शनकारियों को समर्थन, सरकार मनाने की कोशिश में

Wed, 10 Jan 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 05:27 AM IST
सार

ये झाडू नहीं उठाएंगे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। सफाई कर्मचारियों की मांग है, इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
Delhi: Contract sanitation workers on strike today
demo pic...

विस्तार

ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। ये झाडू नहीं उठाएंगे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविक सेंटर के पांच नंबर गेट पर बिना कपड़ों के धरने पर बैठेंगे। सफाई कर्मचारियों की मांग है, इन्हें बिना देर किए नियमित नौकरी दी जाए। करीब 20 साल से इनसे ठेके पर काम लिया जा रहा और लगातार पक्का करने का आश्वासन भर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा और कांग्रेस समर्थन देगी, जबकि मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा है कि वह बातचीत कर सफाई कर्मियों को मनाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल, मंगलवार को सफाई कर्मियों की मनोदशा देखकर ऐसी आशंका नजर आई कि इन्होंने धरने पर जाने का पूरा मन बनाया है।
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी ने सिविक सेंटर पर धरने का आह्वान किया है। इसमें सभी 12 जोन से हजारों सफाई कर्मियों के शामिल होने की संभावना है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम बंद किया तो दिल्ली की सफाई व्यवस्था निश्चित रूप से बिगड़ जाएगी। दिल्ली में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित है। हरदिन, हर एक सड़क पर झाडू नहीं लग रही, न ही हर जगह से दिनभर में कूड़ा उठ पा रहा। यदि हजारों सफाई कर्मचारियों ने एक साथ काम ठप किया तो सड़कों, गलियों, चौक चौराहों पर कूड़े का ढेर लगना तय है। दिल्ली में हरदिन करीब 11 हजार मीट्रिक टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा - राजा इकबाल सिंह
नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, बुधवार को दिल्ली के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे। क्योंकि उनका शोषण हो रहा। निगम में आप पार्टी के शासनकाल में कर्मचारी परेशान हैं और दिल्ली की जनता त्रस्त है। अनधिकृत कॉलोनियों में नालियां और पीडब्ल्यूडी के नाले मलबे से लबालब हैं। दिल्ली की सड़कें कूड़े से पटी हैं।


सफाई कर्मियों के धरने में शामिल होगी कांग्रेस
नगर निगम में कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा, अस्थाई कर्मचारी के रूप में लंबे समय से काम कर रहे हजारों सफाई कर्मचारियों व दूसरे विभागों के अन्य कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर निगम के समस्त यूनियन कोर कमेटी ने धरना बुलाया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के निर्देश पर दिल्ली कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed