{"_id":"5e9c7c828ebc3e76b0067add","slug":"delhi-constable-posted-in-tilak-vihar-station-corona-positive-all-staff-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तिलक विहार चौकी में तैनात सिपाही संक्रमित, पूरा स्टाफ क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तिलक विहार चौकी में तैनात सिपाही संक्रमित, पूरा स्टाफ क्वारंटीन
Sun, 19 Apr 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे दिल्ली पुलिस के जवान भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। हाल ही में तिलक नगर थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह पुलिस चौकी तिलक विहार में तैनात है। एहतियात के तौर पर पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया है और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पूर्व चौकी के पास 80 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। इसके अलावा चौकी का स्टाफ केशोपुर सब्जी मंडी में भी जाता था। माना जा रहा है कि शायद वहीं से किसी के संपर्क में आने की वजह से सिपाही को संक्रमण लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल की डिस्पेंसरी में 45 लोगों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। सिपाही ने भी वहीं पर अपनी जांच कराई तो शनिवार शाम को उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला।
विज्ञापन
मामले का पता चलते ही हड़कंप मच गया। चौकी पर तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों समेत सभी 16 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया। संक्रमित सिपाही शनिवार को ही तिलक नगर थाने भी गया था। सिपाही के संक्रमित होने की सूचना के बाद से थाने में भी अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन