{"_id":"6786cee7d09798b14f028073","slug":"delhi-consignment-of-stolen-mobile-phones-worth-two-crores-being-sent-to-neighboring-countries-recovered-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पड़ोसी देशों में भेजे जा रहे चोरी के दो करोड़ के मोबाइलों की खेप बरामद, एक इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पड़ोसी देशों में भेजे जा रहे चोरी के दो करोड़ के मोबाइलों की खेप बरामद, एक इंजीनियर गिरफ्तार
Wed, 15 Jan 2025 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:24 AM IST
सार
मनीष यादव से महंगे 195 हाई एंड फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : freepik
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी देशों में जा रही चोरी के मोबाइल फोन की बड़ी खेप के साथ आरोपी इंजीनियर मनीष यादव (36) को गिरफ्तार किया है। मनीष यादव से महंगे 195 हाई एंड फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन में 29 चोरी/खोए हुए पाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर से चोरी के मोबाइल फोन पड़ोसी देशों को भेजने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार एक टीम दिल्ली-एनसीआर में, खासकर मेट्रो स्टेशनों, बसों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल फोन की चोरी और अवैध व्यापार रोकने के लिए जांच कर रही थी। पता लगा कि आरोपी मनीष यादव ने दिल्ली के वजीराबाद गांव में बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन जमा किए हुए हैं। पुलिस टीम ने वजीराबाद गांव की गली नंबर 6 में घेराबंदी कर लोनी देहात, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी मनीष यादव (36) को गिरफ्तार कर लिया। बरामद मोबाइलों में 39 आईफोन, 52 सैमसंग डिवाइस, 45 वनप्लस मॉडल बरामद किए गए।
विज्ञापन
ऐसे चोरी करवाता था मोबाइल फोन
मनीष यादव ने खुलासा किया कि वह किशोरों और चोरों के साथ मिलकर उन्हें दिल्ली-एनसीआर में भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल फोन चुराने का काम सौंपता था। उसने चोरी के
विज्ञापन
इन फोन को कम कीमत पर खरीदता और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर पड़ोसी देशों में थोक में बेचने के लिए जमा करता था।
बागपत के नईम के संपर्क में आया
लोनी, गाजियाबाद के इंजीनियर मनीष यादव निजी नौकरी करने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करने के कारण 2023 में अवैध गतिविधियों की ओर रुख किया। शुरुआत में स्क्रैप ट्रेडिंग में शामिल होने के बाद उसने बागपत, उत्तर प्रदेश के एक चोरी के मोबाइल खरीदार नईम से संपर्क किया। उणे प्रति फोन 1,000 से 3,000 तक का कमीशन देकर चोरी के मोबाइल खरीदता था। मनीष का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसने वर्ष 2017 में दिल्ली के खजूरी खास में इसी तरह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।