फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi congress will change some faces before assembly elections

दिल्ली कांग्रेस में होने वाला है बड़ा फेरबदल!

Tue, 22 Apr 2014 04:15 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
delhi congress will change some faces before assembly elections

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह की टीम में नए खिलाड़ी भर्ती होंगे। युवाओं से सुसज्जित टीम विधानसभा का मैच खेलेंगे और भविष्य के नेता उसी से तैयार होंगे।

विज्ञापन


कुछ पुराने खिलाड़ी विधानसभा चुनाव से रिटायर हर्ट हो गए हैं तो कुछ लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के हिसाब से भविष्य तय होगा। फिलहाल प्रक्रिया अंदरूनी तौर पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


उसमें वर्तमान विधायकों के अलावा कुछ ऐसे नेताओं को भी शामिल किया जाएगा जिसमें विस चुनाव के लिए ऊर्जा दिखेगी।

राहुल गांधी ने किया था ऐलान

delhi congress will change some faces before assembly elections

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में लोकसभा के लिए वोटिंग से पूर्व अम्बेडकर नगर में हुई रैली के दौरान संगठन के नए सिरे से गठन के संकेत दिए थे।

उसमें कहा था कि संगठन में नए लोगों को जगह दिया जाएगा। ऐसे नेताओं को शामिल किया जाएगा जिनके दरवाजे जनता के लिए खुले रहे हैं। उससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने प्रभारी डॉ. शकील अहमद का हवाला देकर कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी स्वर्गीय राम बाबू शर्मा के कार्यकाल में गठित की गई थी। जबकि उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने अपना सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान पुराने पदाधिकारी ही चलते रहे।

अब आएगी लवली की यूथ ब्रिगेड!

delhi congress will change some faces before assembly elections

लोकसभा में प्रत्याशी चयन के लिए जब चुनाव कराए गए तो यह बात भी उसमें सामने आई कि तमाम ऐसे पदाधिकारी क्षेत्र में हैं जिन्हें निचले स्तर पर बिना आलाकमान की स्वीकृति के लेटर दे दिए गए हैं।

इन सब हालात को देखकर प्रदेश कांग्रेस नए सिरे से खड़े करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह कई मौकों पर कह चुके हैं कि संगठन में युवाओं को मौका देंगे और अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन लेंगे।

सूत्र बताते हैं कि सर्च शुरू हो गया है। प्रदेश नेताओं ने कुछ ऐसे नेताओं को चुन भी लिया है। लेकिन संगठन की कार्यकारिणी लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही घोषित होगी। क्योंकि प्रदेश में विस चुनाव भी जल्द होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed