फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Congress's Delhi Jodo Yatra postponed... now it will start after Diwali

Delhi : टल गई कांग्रेस की दिल्ली जोड़ो यात्रा... अब दिवाली बाद होगी, पार्टी ने इस उम्मीद पर बढ़ाई तारीख

Wed, 16 Oct 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 05:42 AM IST
सार

पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है।

विज्ञापन
Delhi: Congress's Delhi Jodo Yatra postponed... now it will start after Diwali
राहुल गांधी - फोटो : X @INCIndia

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली जोड़ो यात्रा को दिवाली के बाद शुरू करने का फैसला लिया है। पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय दिवाली के दौरान लोगों की व्यस्तता और बाजारों में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिवाली के बाद जब लोग फिर से सामान्य जीवन में लौटेंगे, तब यात्रा का प्रभाव ज्यादा रहेगा और अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकेंगे। कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दिवाली के समय दिल्ली पुलिस भी यात्रा के लिए स्वीकृति देने में आनाकानी कर रही थी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पास पहले से ही अत्यधिक दबाव होता है, इसलिए वह इस समय किसी नई सार्वजनिक यात्रा के आयोजन की स्वीकृति देने में असमर्थ दिख रही थी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से यात्रा की स्वीकृति के लिए अभी तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed