फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi congress president attacks on bjp

'हार से बौखलाई बीजेपी करने लगी गैरकानूनी काम'

Sat, 10 May 2014 08:21 PM IST
Updated Sat, 10 May 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
delhi congress president attacks on bjp

लोकसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच अब एक बार फिर दिल्ली की राजनीति में उबाल आने लगा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच एकबार फिर शब्द वार छिड़ गया है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों नगर निगमों में आसीन भाजपा नेताओं पर असंवैधानिक तरीके से वार्ड समितियों में सत्ता हथियाने का आरोप लगाया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए न सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना कर रही है, बल्कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम को भी मानने से इंकार कर रही है।

विज्ञापन

'बीजेपी का बेहद खराब प्रदर्शन'

delhi congress president attacks on bjp

लवली ने कहा कि उपराज्यपाल ने तीनों निगमों में तीस सदस्य नामित किए थे। डीएमसी एक्ट में साफ है कि नामित सदस्यों को दिल्ली की विभिन्न वार्ड समितियों में वोट डालने और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार है।

यही नहीं, इन्हें स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव में वोट डालने का भी अधिकार है। इसके बावजूद इनको वोट डालने के अधिकार से रोका जा रहा है।

इसकी वजह दक्षिण निगम में भाजपा का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है।

बीजेपी के खिलाफ होगा आंदोलन

delhi congress president attacks on bjp

लवली ने आरोप लगाया कि हार से बौखलाई भाजपा इस तरह के असंवैधानिक कदम उठा रही है। वहीं, पूर्वी दिल्ली निगम में नामजद सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी नामित सदस्यों ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है।

जरूरत पड़ी तो सभी सदस्य अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लवली के अलावा इस दौरान इस कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed