{"_id":"5cb631b3bdec221435567f16","slug":"delhi-congress-divide-between-two-parts-after-alliance-with-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आप के साथ गठबंधन करने पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस, अब सिख नेताओं ने भी पेश की दावेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आप के साथ गठबंधन करने पर दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस, अब सिख नेताओं ने भी पेश की दावेदारी
Wed, 17 Apr 2019 01:19 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
congress
आप के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर दो हिस्सों में बंटी दिल्ली कांग्रेस में अब सिख नेता भी दावेदारी पेश करने लगे हैं। पिछले दिनों वरिष्ठ मुस्लिम नेताओं ने दिल्ली की सात सीटों में एक सीट पर दावेदारी पेश की थी। अब सिख नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात कही है।
विज्ञापन
पिछले दिनों सिख नेताओं ने एक पत्र भी लिखा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में तरविंदर सिंह मारवाह, अरविंद सिंह लवली, अरविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू समेत कई वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनकी भी दावेदारी बनती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंजाबी समुदाय से अजय माकन व कपिल सिब्बल को चुनावी मैदान में उतारने की चल रही है तो फिर सिख व अल्पसंख्यक नेताओं को क्यों दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
चुनाव में अहमियत साबित करने में जुटे व्यापारी
दिल्ली का व्यापारी वर्ग अपनी अहमियत साबित करने में जुटा हुआ है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स पिछले तीन महीने से एकजुटता के लिए व्यापारिक संगठनों के साथ लगातार बैठक कर रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार इस बार के चुनाव में दिल्ली के व्यापारियों ने अपना महत्व साबित करने की ठानी है।
विज्ञापन
व्यापारियों को एक वोट बैंक के रूप में बदलने के लिए बैठकें की जा रही है। 200 से अधिक बैठक हो चुकी हैं। सीलिंग, किराया कानून से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। कोई सरकार व्यापारियों से सलाह मशवरा नहीं करती है। केवल चुनाव के समय में व्यापारियों को याद किया जाता है। राजनीतिक गतिविधियों में व्यापारियों की कोई हिस्सेदारी नहीं होती। इस बार व्यापारी इस परिदृश्य को बदलेंगे।