{"_id":"5e00af018ebc3e881e6a44a1","slug":"delhi-complaint-against-gtb-hospital-to-kejriwal-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीबी अस्पताल में खामियों पर की सीएम अरविंद केजरीवाल से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीबी अस्पताल में खामियों पर की सीएम अरविंद केजरीवाल से शिकायत
Mon, 23 Dec 2019 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में खामियों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शिकायत की है। स्वास्थ्य नागरिक समिति के सदस्य और टीबी उन्मूलन के सचिव जोगेंद्र सिंह ने शिकायत में कई गंभीर आरोप भी अस्पताल प्रबंधन पर लगाए हैं।
विज्ञापन
शिकायत में उन्होंने बताया है कि अस्पताल में खामियां मरीजों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई हैं। मरीजों को दवाईयां नहीं मिल पा रही हैं। साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के कार्यों की सरकार को एक बार समीक्षा करनी चाहिए। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ठंड से बचने के लिए रात भर मरीजों के तिमारदार इधर उधर भटकते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं अस्पताल के बाहर मरीजों को जांच कराने के लिए भी भेजा जा रहा है। इस शिकायत को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।