फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi complaint against ex aap mla kapil mishra for derogatory remarks on muslim community

'ये वाले पटाखे कम करो' ट्वीट कर फंसे भाजपा नेता कपिल मिश्रा, शिकायत दर्ज

Tue, 29 Oct 2019 01:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Oct 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi complaint against ex aap mla kapil mishra for derogatory remarks on muslim community
- फोटो : Twitter

प्रदूषण मामले में ट्वीट कर विधायक कपिल मिश्रा फंस गए हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए फोटोग्राफ और संदेश के जरिये संप्रदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ जामिया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

विज्ञापन


जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत दर्ज होने के बाद कपिल मिश्रा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। जामिया नगर निवासी महमूद अहमद ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि यह संप्रदाय विशेष पर की गई आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी है।
विज्ञापन


इस शिकायत में आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए विधायक कपिल मिश्रा की टिप्पणी को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला करार दिया है। इससे संप्रदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे बयान से आपसी भाईचारा खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने इसे विधायक की गंदी मानसिकता करार देते हुए इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायत सोमवार को जामिया नगर पुलिस स्टेशन में की गई है।

शिकायत में यह भी आपत्ति जताई गई कि ट्वीट के बाद इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। ऐसी टिप्पणी दो संप्रदायों के बीच दरारें पैदा करने वाली हैं।

पटाखे-प्रदूषण से जुड़े कपिल मिश्रा के ट्वीट से मचा हंगामा

कपिल मिश्रा ने जनसंख्या नियंत्रण, दिवाली और पटाखों को जोड़ते हुए एक विवादित ट्वीट किया है। मिश्रा ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें बस स्टैंड पर संप्रदाय विशेष का एक समूह दिखाई दे रहा है।

ट्वीट में लिखा है कि पॉल्यूशन कम करना है तो ये वाले पटाखे कम करो, दिवाली के पटाखे नहीं। मिश्रा की ओर से की गई इस टिप्पणी को पटाखे से जोड़ा है। सोशल मीडिया में इसकी आलोचना हो रही है। हालांकि फॉलोवर, ट्वीट के बाद रीट्वीट भी कर रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने इशारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पटाखों पर पाबंदी की भी आलोचना की है। ट्वीट में कहा है कि इनपर नियंत्रण करना जरूरी है। दिवाली पर पटाखे जलाने पर पाबंदी के बावजूद  आतिशबाजी हुई।

मिश्रा ने ट्वीट के जरिये आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, कह तो रहा हूं कि पूरी की पूरी भाजपा इस अभियान में लगी रही कि लेजर शो को विफल कर प्रदूषण बढ़ाएं।

समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाएं जाने की रणनीति का हिस्सा है। प्रदूषण कम करने के इस काम में जब दिल्ली के लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर हमारे साथ आ रहे हैं, उसे क्यों आप नफरत से जोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर  कम पटाखे फोड़ने के लिए सराहना की। दिवाली पर राष्ट्र्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर पांच साल में सबसे कम रहा, लेकिन हमारा लक्ष्य इसे खत्म करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed