फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cold breaks seven year record

लंदन और नैनीताल से भी सर्द हुई दिल्ली, 4 साल का टूटा रिकॉर्ड, 4 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi cold breaks seven year record
delhi cold - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में भी सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले चार सालों में 20 दिसंबर, बृहस्पतिवार का दिन दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


2014 को 20 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दो दिन पहले दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने 22 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।


अगले दो दिन में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार को सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में धूप कुछ राहत देगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed