फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Coaching Centre Flooded Earth movers put into action to remove encroachment over drain in Rajinder Nagar

Delhi Coaching Centre incident: एमसीडी का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर गरजे बुलडोजर; जेई बर्खास्त और एई निलंबित

Mon, 29 Jul 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 Jul 2024 01:35 PM IST
सार

दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक आईएएस कोचिंग संस्थान में डूबने से तीन छात्रों की मौत के बाद नालों पर अतिक्रमण हटाने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Delhi Coaching Centre Flooded Earth movers put into action to remove encroachment over drain in Rajinder Nagar
Delhi Coaching Centre - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के राजेंद्र नगर के स्टडी सेंटर में हुए हादसे के बाद एमसीडी ने बड़ा एक्शन लिया है। एमसीडी के बुलडोजर अतिक्रण हटा रहे हैं। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
एमसीडी आयुक्त ने ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के मामले में अभियंत्रिक विभाग के कनिष्ठ अभियंता को बर्खास्त किया है यह कनिष्ठ अभियंता अनुबंध के आधार पर एमसीडी में कार्यरत था इस तरह के कर्मचारियों को सीधा बर्खास्त करने का प्रावधान है वहीं विभाग के सहायक अभियंता को निलंबित किया है इसके अलावा अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीडी आयुक्त ने यह कार्रवाई इलाके के नालों की सफाई नहीं होने के साथ-साथ सड़कों पर अतिक्रमण होने के मामले में की है। एमसीडी की ओर से अभी नियमों का उल्लंघन करके बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाई जाने की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने और नियमों का पालन नहीं कराने के संबंध में भी बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है इस संबंध में दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश आने के बाद करवाई होगी।

उधर, ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने कहा कि "हमने इस मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच जारी है और मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि वो शांति बनाएं रखें।

दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ओल्ड राजिंदर नगर की घटना को लेकर AAP कार्यालय के पास AAP सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 27 जुलाई को एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed