फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Rekha Gupta expressed displeasure over lack of facilities in government schools

Video: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का दिखा अलग ही रूप, सरकारी स्कूल के नलों में नहीं मिला पीने का पानी; उठाया ये कदम

Thu, 06 Mar 2025 06:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने स्कूल के क्लासरूम्स का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बेंच, ब्लैकबोर्ड और अन्य सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए उपयुक्त सुविधाओं की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta expressed displeasure over lack of facilities in government schools
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : x/gupta_rekha

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न विभागों का गहन आकलन किया और कई खामियां पाईं। 

विज्ञापन

 

स्कूल में नहीं मिला पीने का पानी
उन्होंने पाया कि स्कूल में बच्चों के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और शौचालय में भी पानी की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया और अधिकारियों को इसे तत्काल सुधारने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मुख्यमंत्री ने स्कूल के क्लासरूम्स का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बेंच, ब्लैकबोर्ड और अन्य सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए उपयुक्त सुविधाओं की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

इलाके का भी लिया जायजा
उन्होंने शालीमार बाग क्षेत्र के अन्य इलाकों का भी दौरा किया, जिसमें शालीमार गांव चौक, मैक्स रोड और हैदरपुर गांव चौक शामिल हैं। यहां उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और पेयजल, सफाई और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed