{"_id":"5b3ba2094f1c1b8b288b4675","slug":"delhi-cm-kejriwal-wrote-letter-to-home-minister-rajnath-singh-and-objection-to-transfer-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखा लेटर, अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने गृहमंत्री को लिखा लेटर, अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले पर जताई आपत्ति
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आपत्ति की है। केजरीवाल ने उनकी बगैर जानकारी में लाए उनके अधीन काम करने वाले अधिकारियों के फेरबदल पर आपत्ति जताते हुए गुजारिश की है कि इस मामले में राजनाथ सिंह उपयुक्त निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि किसी भी मुख्यमंत्री के अधीन काम करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति उसकी मर्जी पर निर्भर करती है।
इससे सरकार को काम करने में सहूलियत होती है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में ऐसा नहीं हो रहा है। केजरीवाल के मुताबिक, बगैर उनकी मर्जी के न सिर्फ अधिकारियों की नियुक्ति हो रही है, बल्कि बेहतर काम करने वाले अधिकारियों का तबादला भी उनकी जानकारी के बिना कर दिया जाता है। अपने पत्र में उन्होंने कई अधिकारियों के नाम का भी जिक्र किया है। अरविंद केजरीवाल ने राजनाथ सिंह से गुजारिश की है कि इस बारे में जरूरी कदम उठाएं। अपने मंत्रालय में के अधिकारियों को निर्देश दें कि बिना मुख्यमंत्री की जानकारी में लाए तबादला या नियुक्ति न करें।
विज्ञापन