ब्रिटेन के नए कोरोना वायरस स्ट्रेन ने बढ़ाई सीएम केजरीवाल की चिंता, केंद्र से की यूके की फ्लाइट बैन करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के घातक नए स्ट्रेन ने पूरे विश्व की चिंता बढ़ा दी है। इससे भारत भी अछूता नहीं है। इस नए स्ट्रेन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से ब्रिटेन से आने वाली तमाम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बैन करने की मांग की है।
बता दें कि दिल्ली समेत मुंबई जैसे तमाम शहरों में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर मचाया क्योंकि फरवरी-मार्च के महीने में जब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक नहीं लगाई गई थी तो कोरोना प्रभावित देशों से यात्री सबसे पहले यहीं आते थे। ऐसे में इन्हीं शहरों से कोरोना का प्रसार भारत के दूसरे शहरों में हुआ।
दिल्ली में तो कोरोना की तीन लहरों के आने का दावा किया जा चुका है। ऐसे में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नहीं चाहते कि वही हालात दोबारा पैदा हों। ऐसे में उन्होंने केंद्र से अपील की है कि ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी जाए।
यह भी पढ़ेंः ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
क्या है कोरोना की नई किस्म
गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस की एक नई किस्म के तेजी से फैलने से लोगों के बीच दहशत पैदा हो गई है। ब्रिटिश सरकार ने शनिवार को लंदन और देश के अन्य हिस्सों में फिर लॉकडाउन लागू कर दिया, क्योंकि इन इलाकों में यह नया वायरस तेजी से फैल रहा था।
यह भी पढ़ेंः कोरोना का ये 'नया रूप' ज्यादा खतरनाक है? जानें वायरस से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस का यह नया प्रकार सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोरोना वायरस) के अन्य प्रकारों से 70 फीसदी अधिक खतरनाक है। ब्रिटेन में हाल के दिनों में सामने आए संक्रमण के नए मामलों के पीछे इसी वायरस का हाथ बताया जा रहा है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या इस वायरस से संक्रमित मरीजों पर कोरोना की वैक्सीन प्रभावी होगी या नहीं।
New mutation of corona virus has emerged in UK, which is a super-spreader.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2020
I urge central govt to ban all flights from UK immediately.