जिग्नेश के बहाने केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, 10% आरक्षण को बताया खतरनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10% आरक्षण का बिल लोकसभा से पास होने के बाद से विपक्षी पार्टियां इसे बीजेपी का 2019 लोकसभा चुनाव के लिए चाल बता रही हैं। जिसपर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
दरअसल, जिग्नेश मेवानी ने अपने ट्वीट पर लिखा कि आरएसएस के लोगों से बात हुई- भाजपा 10% गरीबों को आरक्षण क्यों दे रही है? जो पता चला वो बेहद खतरनाक है।
आरएसएस जाति आरक्षण के हमेशा से खिलाफ रही है। अभी पहले चरण में संविधान संशोधन करके आर्थिक आधार शुरू करेंगे। फिर एससी, एसटी और ओबीसी का सारा आरक्षण खत्म करके केवल आर्थिक आधार रखेंगे।
RSS के लोगों से बात हुई- भाजपा 10% ग़रीबों को आरक्षण क्यों दे रही है? जो पता चला वो बेहद ख़तरनाक है। RSS जाति आरक्षण के हमेशा से ख़िलाफ़ रही है। अभी पहले चरण में संविधान संशोधन करके आर्थिक आधार शुरू करेंगे। फिर SC, ST और OBC का सारा आरक्षण ख़त्म करके केवल आर्थिक आधार रखेंगे
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) January 9, 2019
जिसपर केजरीवाल ने रिट्वीट करते हुए कहा कि मेरी कई लोगों से बात हुई। सब लोगों को लग रहा है कि भाजपा कि यही चाल है। बेहद खतरनाक।
मेरी कई लोगों से बात हुई। सब लोगों को लग रहा है कि भाजपा कि यही चाल है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 9, 2019
बेहद ख़तरनाक। https://t.co/NVZpmRHKQm
बता दें कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लाया गया संविधान (124वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है।लगभग पांच घंटे की चर्चा के बाद मंगलवार रात को विधेयक पर मतदान हुआच। समर्थन में 323 मत पड़े जबकि विरोध में केवल 3 मत डाले गए।
पीएम मोदी ने इस एतिहासिक बताया है।