फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Kejriwal claims CBI found nothing after raid on Sisodia s house

Delhi: केजरीवाल ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कहा- सिसोदिया के घर पर 14 घंटे छापेमारी की पर कुछ गलत नहीं मिला

Fri, 26 Aug 2022 05:02 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 05:02 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई को ना तो नकदी मिली ना ही ज्वेलरी। सीबीआई को छापेमारी के दौरान किसी जमीन या संपत्ति के कागज तक नहीं मिले और ना ही कोई आपराधिक दस्तावेज मिला। उन्होंने दावा किया कि यह छापेमारी फर्जी थी।

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal claims CBI found nothing after raid on Sisodia s house
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई छापेमारी मामले में दावा किया है कि सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर 14 घंटे तक छापेमारी की लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। केजरीवाल शुक्रवार को विधानसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई को ना तो नकदी मिली ना ही ज्वेलरी। सीबीआई को छापेमारी के दौरान किसी जमीन या संपत्ति के कागज तक नहीं मिले और ना ही कोई आपराधिक दस्तावेज मिला। उन्होंने दावा किया कि यह छापेमारी फर्जी थी।

विज्ञापन

लगाया आरोप- 5,500 करोड़ में खरीदे 277 विधायक

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा में 277 विधायक शामिल हुए हैं। अगर प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ रुपये दिए गए तो सभी विधायक खरीदने में 5,500 करोड़ रुपये खरीदे गए होंगे। इसीलिए महंगाई बढ़ गई है क्योंकि वे विधायकों को खरीदने के लिए आम आदमी के पैसे का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 19 अगस्त को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। मनीष सिसोदिया पर दिल्ली की आबकारी नीति में अनियमितता करने का आरोप था।

सीएम ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार के प्रति विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उनकी ओर से पेश किए गए प्रस्ताव पर विधानसभा में सोमवार को चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया हमला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि शराब नीति में गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। इनके (AAP के) स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं और शराब मंत्री जांच के घेरे में हैं। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कीजिए जिस राज्य का शराब मंत्री शराब के घोटाले के घेरे में हो, वहां शिक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed