फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm arvind kejriwal starts campaign against dengue from his residence

मुख्यमंत्री ने अपने घर से शुरू किया डेंगू विरोधी अभियान

Mon, 02 Sep 2019 06:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
delhi cm arvind kejriwal starts campaign against dengue from his residence
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ अभियान की अपने घर से शुरुआत की। उन्होंने परिवार के साथ अपने घर का निरीक्षण किया। गमलों की सफाई के साथ लॉन में जाकर जहां-जहां साफ पानी जमा था, उसे जमीन में गिराया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मेरे परिवार और मैंने अपने घर का पूरा निरीक्षण किया, ताकि सुनिश्चित हो सके कि घर के किसी हिस्से में कहीं साफ पानी जमा न हो।

विज्ञापन


डेंगू से बचने का बेहतरीन तरीका यही है। मैं खुश हूं कि पूरी दिल्ली के लोग सरकार के 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो भी जारी कर कहा कि अपने घर में देखा कि कही साफ पानी में मच्छर तो नहीं पल रहे। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से एक सर्वे में उन्होंने पूछा था कि क्या डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है? 35 प्रतिशत लोगों ने कहा कि डेंगू का मच्छर गंदे पानी में पलता है।
विज्ञापन


सर्वे से साफ हो गया कि लोगों को अब भी पता नहीं है कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पलता है। उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर दो सौ मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकता। लिहाजा मच्छर काटेगा तो हम ही जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 4 साल में दिल्ली में डेंगू के मामलों में 80 प्रतिशत कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में 15 हजार लोगों को डेंगू हुआ। इनमें से 60 की मौत हुई थी। वर्ष 2018 में डेंगू के 2 हजार 798 मामले सामने आए। इनमें चार लोगों की मौत हुई। इस साल हमारी कोशिश एक भी मौत न होने देने की है। सीएम ने सोशल मीडिया पर अभियान को तेज करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed