महिलाओं के साथ हो रही घटनाएं कानून व्यवस्था की विफलता है, आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में सात साल पहले निर्भया के साथ हुई दर्दनाक हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि निर्भया के लिए पूरा देश सड़कों पर उतर आया था। उस घटना को अब कई साल बीच चुके हैं। हम मानते हैं कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को इतनी कड़ी सजा दी जाए कि कोई भी ऐसे काम करने से पहले दस बार सोचे।
Delhi CM: Whole country came out on streets in Nirbhaya case, many yrs have passed now. We believe culprits should get such stringent punishment that people think 10 times before committing such crimes. Delhi govt has recommended the President to not show any leniency to culprits pic.twitter.com/YhX9UuMQWD
— ANI (@ANI) December 2, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने माननीय राष्ट्रपति से निर्भया कांड के दोषी पर किसी तरह का दया भाव न दिखाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर कहा कि यह कानून व्यवस्था की विफलता है। मेरा मानना है कि हमारे समाज को खुद ही अपना आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on crimes against women in the country: It is a failure of law & order, and enforcement. I believe the society should introspect from within. https://t.co/ogBjSN5Nne
— ANI (@ANI) December 2, 2019
मालूम हो कि रविवार को दिल्ली सरकार ने राष्ट्रपति के पास निर्भया कांड में दोषी द्वारा दायर की गई दया याचिका को रद्द करने के लिए लिखित सिफारिश भेजी थी।