फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm arvind kejriwal digital pc today says 8500 new cases today says will help financially to kids who lost parents to covid and lonely senior citizens

केेजरीवाल ने दिलाया भरोसा: मां-बाप खो चुके बच्चों और अकेले हो चुके बुजुर्गों को सहायता देगी सरकार

Fri, 14 May 2021 02:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 May 2021 02:05 PM IST
सार

केजरीवाल ने ये भी बताया कि शुक्रवार को लगभग 8500 नए कोरोना केस आए हैं।

विज्ञापन
Delhi cm arvind kejriwal digital pc today says 8500 new cases today says will help financially to kids who lost parents to covid and lonely senior citizens
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा एलान किया है कि कोरोना के कारण जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है उन्हें और वो बुजुर्ग जिन्होंने अपने जवान बच्चों को खो दिया है उनकी आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार करेगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, इतने मायूसी के माहौल में, मैं आपको एक सुखद खबर देना चाहता हूं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में साढ़े आठ हजार कोरोना के मामले आए हैं। 24 घंटे में संक्रमण दर 12% रह गई है। दिल्ली में अब काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं। मरीज कम होने के साथ अस्पतालों में बेड भी खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से दिल्ली में बहुत ज्यादा केस आ रहे थे। 30 अप्रैल को तो 28 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए थे। लेकिन अब दिल्ली में काफी कम लोग बीमार पड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अस्पतालों से 3000 मरीज कम हो गए हैं। यानी 3000 बेड खाली हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि ये बात देखने में आई है कि आईसीयू के बेड अब भी भरे हुए हैं। इसका मतलब है कि गंभीर मरीजों की संख्या अभी कम नहीं हुई है। हम इस दिशा में भी काम कर कर रहे हैं। लगभग 1200 आईसीयू बेड बनकर तैयार हो गए हैं जो आज-कल में चालू हो जाएंगे।

दिल्ली में जो केस कम हो रहे हैं इसमें हर दिल्लीवाले का बहुत ज्यादा सहयोग रहा है। हमने दिल्ली में बहुत कड़ा लॉकडाउन लगाया और सभी दिल्लीवालों ने इसमें पूरा सहयोग दिया। सब बात कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों ने इतने कम समय में कोरोना के केस कम कैसे कर लिए। लेकिन ये लड़ाई अभी जारी है। अभी भी 8500 केस आए हैं इन्हें जीरो तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि अगर इस वक्त हम ढीले पड़ गए तो ये केस फिर से बढ़ सकते हैं तो ऐसे वक्त में हमें ढिलाई नहीं करनी है। 

केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हम बहुत से दिल्लीवासियों को बचा नहीं सके। मैं ऐसे कई बच्चों को जानता हूं जिनके माता-पिता कोरोना के चलते नहीं रहे। उन बच्चों का इस दुनिया में कोई नहीं है। ऐसे सभी बच्चों को कहना चाहता हूं कि मैं उनके साथ हूं। कोई भी बच्चा खुद को अनाथ न समझे, ऐसे किसी भी बच्चे की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी। हर बच्चे की पढ़ाई जारी रहेगी। उन बच्चों की परवरिश का खर्च सरकार उठाएगी।

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में ऐसे कई बुजुर्ग हैं जिनके बच्चे कमाते थे तो घर चलता था। कोरोना की वजह उन बच्चों की जान चली गई। तो ऐसे बुजुर्गों से मैं कहना चाहता हूं कि मैं हूं। आप चिंता मत करना आपका ये बेटा जिंदा है। ऐसे सभी परिवार जिन्होंने अपने घरों के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है दिल्ली सरकार उनकी आर्थिक सहायता करेगी।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि हम ऐसे बच्चों और बुजुर्गों की तो सहायता आर्थिक रूप से कर देंगे लेकिन मेरी अपील है कि उनके पड़ोसी, रिश्तेदार उन्हें खूब प्यार दें, उनका ख्याल रखें। हम सभी दिल्लीवाली एक परिवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed