फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm Arvind kejriwal comment on Sajjan kumar

उम्मीद है कि गुजरात, मुजफ्फरनगर दंगे में शामिल लोगों को भी सजा मिलेगी: केजरीवाल

Tue, 18 Dec 2018 05:20 PM IST
vivek shukla नई दिल्ली, (भाषा)
नई दिल्ली, (भाषा) Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Dec 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi cm Arvind kejriwal comment on Sajjan kumar
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि उम्मीद है कि मामले में शामिल अन्य ‘बड़े नेताओं’ के साथ ही गुजरात और मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसाओं के साजिशकर्ताओं को भी सजा मिलेगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी शांतिप्रिय हैं और सद्भावना के साथ रहना चाहते हैं लेकिन ये दंगे राजनीतिक रूप से भड़काएं हुए हैं।

यहां एक समारोह से इतर उन्होंने कहा, ‘मैं 1984 दंगा मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने के उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं...इसमें काफी समय लग गया। इसमें देरी हूई लेकिन अंतत: फैसला आया।’ 
विज्ञापन


केजरिवाल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इसमें (1984 दंगे में) शामिल अन्य बडे़ नेताओं को भी समय के साथ कठोर सजा मिलेगी। साथ ही 2002 गुजरात दंगों तथा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में शामिल लोगों को भी सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लोग शांति के साथ रहना चाहते हैं, हिन्दू और मुसलमान एक-दूसरे से लड़ना नहीं चाहते लेकिन पार्टियां उन्हें उकसाती हैं और बड़े राजनीतिक नेता ऐसा करते हैं।’ 'आप' प्रमुख ने कहा कि कड़ी सजा दिए जाने पर भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed